फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर प्रक्रिया की ली जानकारी

मेरठ। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत शनिवार को सरधना के सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओ को बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर रहती है। एफआईआर दर्ज कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, शिकायतकर्ता की पहचान कैसे सुरक्षित रखी जाती है और किसी भी आपात स्थिति में 112 व 1090 नंबर पर संपर्क कैसे किया जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी गई। महिला उपनिरीक्षक अंजो देवी व ज्योति सिंह ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और महिला हेल्पलाइन से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं। अधिकारियों ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है। एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद किया और अपने सवालों के जवाब पाए। छात्रों ने इस अनुभव को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। इस दौरान राहुल कुमार, ज्योति, प्रधानाचार्या सिस्टर मीना नायडू का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें