मेरठ। कैविट्स लेडिज क्लब की मासिक सभा गोल्डन स्पून रैस्टोरैंट में शनिवार को मनाई गई। सभी ने पहले ईश वन्दना की। क्लब अध्यक्ष डॉ. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया। होस्ट नीता जैन और रजनी जैन ने तम्बोले का गेम खिलवाया। लकि ड्रॉ, पहेलियां और बैस्ट ड्रैस का खिताब भी दिया गया। क्लब सैक्रेट्री ममता जैन ने सभी का अभार प्रकट किया। सभी ने वैलेंटाइन गानों पर डांस किया। सभा में गिताजंली, नमिता, नीता जैन, रजनी जैन, किरण कपूर, नीतू, आदि का सहयोग रहा।