फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास परिषद ने की सीलिंग की कार्रवाई, बताया अवैध निर्माण

Pratyush Sharma Updated Wed, 06 May 2026 11:39 PM IST

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कंपलेक्स पर आवास विकास परिषद ने सीलिंग की कार्रवाई करते हुए परिसर की कई दुकानों पर सील लगा दी। इनमें कुछ दुकानें किराए पर चढ़ चुकी थी जबकि कई दुकानें खाली थी। इस ग्रैंड स्क्वेयर में यूट्यूबर शादाब जकाती की भी एक ज्वेलरी की दुकान है जिसका कुछ समय पहले ही शादाब जकाती ने उद्घाटन किया था। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के चलते परिसर के मालिक को 17 अप्रैल को भी नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद आज सीलिंग की कार्रवाई की गई। लेकिन कई दुकानें खाली नहीं थी जिनको पहले खाली करने का समय दिया गया। जैसे-जैसे दुकान खाली होती चली गई आवास विकास की टीम उन दुकानों को सील करती गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें