फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियों को लेकर गीत प्रतियोगिता का आयोजन

प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST

मेरठ। शनिवार शाम छावनी स्थित सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस गीतों की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शशि कपूर मसीह रहे। प्रतियोगिता में जज शालिनी कौशिक और इवान पीटर रहे। प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल कौशिक ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। चर्च के पादरी चमन कंफर्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सेंट्रल मथोडिस्ट चर्च की क्वायर ने आओ मसीहा आओगे गीत पर प्रस्तुति दी। चर्च की क्वायर ने बाट यीशू मसीह की गीत प्रस्तुत किया। ग्रुप गीतों में प्रथम हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज, दूसरे स्थान पर सिटी मैथोडिस्ट चर्च और तीसरे स्थान पर सीएमसी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च रही। प्रतियोगिता में आयोजित समूह गीत में प्रथम स्थान पर सेंट थॉमस चर्च से फ्लोरेंस टीम रही। दूसरे स्थान पर सिटी चर्च से रेंचल टीम रहीं। कार्यक्रम में ज्योति मसीह, इशिका, मुस्कान, एडविन मसीह, सुनील, डेजी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें