मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र में एक महिला द्वारा यूट्यूबर पर लगाए गए आरोपों के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ ने बयान जारी करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।