मेरठ। अमर उजाला के "मां तुझे प्रणाम" कार्यक्रम को लेकर हुए संवाद में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। संवाद के दौरान सभी ने अमर उजाला के कार्यक्रम में मजबूत भागीदारी निभाने का ऐलान किया और इस कार्यक्रम को अभिनव प्रयास बताया। सभी लोगों ने अपने-अपने स्तर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।