मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने कॉलेज के अधिकारियों ने डैमेज कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी कुछ मरीजों ने अपनी परेशानी मंत्री को बताई। मुजफ्फरनगर से आए एक बुजुर्ग मरीज़ के तीमारदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर्स उनके मरीज़ को वापस ले जाने के लिए बोल रहे हैं, जिसपर मंत्री ने डॉक्टर्स से प्राथमिकता से मरीज का इलाज कराने के निर्देश दिए। वहीं एक मरीज़ ने प्रभारी मंत्री को बताया कि उनके आने से पहले ही बैठने के लिए कुर्सी मिली है, नहीं तो कई बार उनको सिरिंज भी खुद ही लगानी पड़ती है।