फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रीकांत त्यागी का भाजपा पर हमला, बोले- ब्राह्मण-त्यागी समाज की नहीं रही भाजपा

Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 05:03 PM IST

मेरठ में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब ब्राह्मण, त्यागी और भूमिहार समाज की सरकार नहीं रही है। श्रीकांत त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने समाज के हारे हुए पूर्व विधायकों को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा और बृजेश सिंह का भी नाम लिया। उन्होंने यह भी कहा कि माछरा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परशुराम यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसके साथ ही पार्टी छोड़कर दूसरी राजनीतिक पार्टियों में जाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरी पार्टी का प्रचार करेंगे, उनके लिए राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में कोई जगह नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें