मेरठ। हस्तिनापुर नगर पंचायत द्वारा कुछ दिन पूर्व कस्बे की अंबेडकर मार्केट में मुख्य मार्ग पर लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च कर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जो अभी बनकर तैयार भी नहीं हुआ था कि स्थानीय दुकानदारों ने इस पर अतिक्रमण कर लिया अब यह पूरी तरह तैयार है उसके बाद भी यहां पर दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है सार्वजनिक शौचालय के बाहर फलों की दुकान धड़ल्ले से चला रहे हैं नगर पंचायत में इन्हें हटाने का भी प्रयास किया परंतु यह यहां से नहीं हटे अब यहां पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी स्थानीय लोग सार्वजनिक शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।