मेरठ में रंगमंच अकादमी की निदेशक दिव्या जैन एवं इस्पंदन ग्रुप के निदेशक गौरव साहा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि युवाओं में कथक नृत्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 26 मार्च से 29 मार्च तक 'शाम-ए-कथक' कार्यशाला का आयोजन रंगमंच अकादमी एवं इस्पंदन ग्रुप के सौजन्य से किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की गई कि 25 मई 2025 को शाम 5:30 बजे, IMA हॉल, में 'शाम-ए-कथक' राष्ट्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा।