मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की इस सत्र 2025- 26 की अंतिम सभा "कृतज्ञता सभा-थैंक्स गिविंग" का आयोजन आई.एम.ए. हॉल, निकट बच्चा पार्क, मेरठ में सम्पन्न हुआ। सभा में अध्यक्ष रो. पंकज कंसल ने सभी सदस्यों, रोटेरियन एन्स, पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का स्वागत करते हुए पूरे वर्ष के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रो पंकज कंसल, सचिव रो आलोक बंसल, रो मनोज बाजपेई,एन रेनू कंसल एन कुसुम बंसल, रो एस रविचंद्रन, एन अल्पना शर्मा,आदि का सहयोग रहा।