फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में रोडवेज कर्मी ने रात में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 18 May 2024 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

बागपत जनपद में बालैनी थानाक्षेत्र के मवीकला गांव में यूपी रोडवेज के संविदा चालक की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

इसको लेकर पहले गांव में हत्या की चर्चा भी होती रही। मवीकला गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ बिल्लू यूपी रोडवेज में संविदा पर चालक था। मृतक के चचेरे भाई निर्दोष ने बताया कि शुक्रवार रात बिल्लू उर्फ वीरेंद्र घर मे शराब पीकर आया और हंगामा करने लगा।

परिजनों के अनुसार तभी वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने तमंचा निकालकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर गांव में पहले हत्या किए जाने की बात भी फेल गई।

पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। उधर पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने बताया कि मृतक की दो बेटी औऱ एक बेटा है। जिसमे एक बेटी की शादी कर चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें