मेरठ। बाइक पर सवार तीन लोग रोडवेज बस की साइड लगने से हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 11 महीने के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी। गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा अस्पताल के पास दोपहर के समय गढ़ रोड से बेगमपुल की ओर जा रही रोडवेज की एसी बस ने बाइक सवार गुलफाम पुत्र नसरू निवासी लडपुरा थाना किला परीक्षितगढ़ को टक्कर मार दी। बाइक पर उसकी बहन और 11 माह का भांजा अबूबकर सड़क पर गिए गए। जिसमें बच्चे की मौत हो गई।