मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर रहे थे अब इस मामले में तहसील से राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी और लगानी भूमि को ग्रामीणों में की मौजूदगी में चिन्हित किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चेतावनी दी। और कहां की अगर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि यहां पर राजस्व और वन विभाग की हजारों हेक्टेयर भूमि पर भू माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसको लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी।