फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लो वोल्टेज और कटौती से लोगों में आक्रोश, मार्ग जाम कर जताया विरोध

मेरठ। सरधना क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा ब्रहस्पतिवार रात फिर से सड़कों पर दिखाई दिया। कई दिनों से लो वोल्टेज और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से परेशान लोगों ने देवी मंदिर चौराहे पर पहुंचकर सरधना-दौराला बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित चल रही है। दिन-रात हो रही कटौती और ट्रिपिंग के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पानी की समस्या भी गहरा गई है। मोटरें नहीं चल पाने के कारण कई घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जाम की सूचना के बाद भी न तो बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस प्रशासन ने स्थिति संभालने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें