फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की बैठक की तैयारी तेज देश-विदेश से पहुंचेंगे पदाधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के जंबूद्वीप प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की पांच दिवसीय बैठक के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू परिषद के देश-विदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे प्रातः प्रचार प्रमुख ललित जोशी ने बताया कि बैठक में परिषद द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन होगा। बैठक को भव्य रूप देने के लिए मेरठ प्रांत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवास, जल व भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। ललित जोशी ने बताया कि सत्तर से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत के सभी 45 प्रांतों से विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति से जुड़े लगभग 400 केंद्रीय, प्रांतीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में स्वरोजगार, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, गौरक्षा, धर्मांतरण पर रोक, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन और हिंदू जीवन मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन 20 दिसंबर को केंद्रीय प्रबंध समिति की अंतिम बैठक के साथ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें