फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना : दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार का लक्ष्य, 19 जून को होने वाले पीएम कार्यक्रम का मेरठ में होगा लाइव प्रसारण

मेरठ। सरकार प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना के तहत दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार देगी। यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े रोजगार को प्रोत्साहित कर सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हुई है। यह 31 जुलाई 2027 तक सृजित पात्र रोजगारों में 99.446 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ देगी। बुधवार को क्षेत्रीय आयुक्त अंकुर प्रकाश गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया। उन्होंने कहा कि 1.92 करोड़ लोग प्रथम बार कार्यबल में प्रवेश करने वाले कर्मचारी हैं। 19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित रहेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य औपचारिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। यह पहली बार रोजगार पाने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करेगी। ईपीएफओ कवरेज का विस्तार करना भी इसका लक्ष्य है। इस अवसर पर सहारनपुर आयुक्त रोहित मलिक, मुज़फ्फरनगर आयुक्त राजकुमार और सहायक आयुक्त नीतू गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें