मेरठ। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरठ के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों से फुट मार्च निकाला, जिसमें एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक आरके मिश्रा समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में एडीजी ने कहा...होली, रमज़ान और आगामी त्योहारों के मद्देनजर फुट मार्च निकाला गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि...अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। साथ ही अमेरिका-इज़राइल और ईरान युद्ध को लेकर अपील करते हुए कहा कि बाहर के देशों में जो हो रहा है, उसको लेकर अपने देश में कोई किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया ना हो।