मेरठ। महिला जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष का एसी फटने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थिति यह थी कि एसी फटने से उसके परखच्चे उड़ गये। जिसके बाद इतनी तेज़ी से धुआं निकला, जो बराबर में बने वार्ड में पहुंच गया। वहां भर्ती मरीज़ों और तीमारदारों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिनको आनन-फानन में रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया।