मेरठ। इंदौर की तर्ज पर मेरठ शहर की सड़कों को स्वच्छ बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है। अग्रवाल एंड कंपनी को शहर की 119 किलोमीटर की सड़क को साफ रखने की जि़म्मेदारी मिलने के बाद दो शिफ्ट अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने के तहत सफाई का काम किया जा रहा है।