मेरठ। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उनके साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी जन शिकायतें सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 5 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के आदेश जारी किये गये।