मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लग रहा है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने खंडन करते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस गैंगस्टर मोहित गोस्वामी को पकड़ने गई थी, जो काफी समय से गांजा तस्करी और नशे की तस्करी कर रहा है, जिसके खिलाफ पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। हालांकि यहां सवाल ये खड़ा होता है कि जब घर में महिलाएं मौजूद थी, तो पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों का साथ होना ज़रूरी नहीं बनता।