कांवड़ यात्रा के चलते ज़्यादातर सभी मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए। जिसके चलते एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। अमूमन सोमवार को ओपीडी के पर्चे बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। लेकिन इस सोमवार ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई, जिससे मरीजों को ज़्यादा परेशानी नहीं हुई।