मेरठ। गुरुवार रात नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित म्यूजिकल नाइट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। फिल्मी और लोक गीतों की धुनों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद कलाकारों ने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, नरेंद्र, नासिर आदि मौजूद रहे।