फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सांसद, विधायक, भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने की शिवभक्तों की सेवा, देसी घी से बन रहा प्रसाद और भोजन

मेरठ। एनएच-58 पर खिर्वा फ्लाईओवर के पास कंकरखेड़ा व्यापार संघ के 28वें कांवड़ सेवा शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायकों समेत कई भाजपा नेताओं ने यहां शिवभक्तों की सेवा की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। केंद्र और प्रदेश सरकार शिवभक्तों की सेवा में जुटी है। उन्होंने कांवड़ शिविर में की गई व्यवस्थाओं को देखा। इनके साथ ही राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, शिविर संयोजक कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित सभी अतिथियों ने सेवा की। उन्हें देसी घी से बना प्रसाद और भोजन वितरित किया। नीरज मित्तल ने बताया कि शिविर में कढ़ाई वाला दूध और व्रत के लिए फल आदि की सुविधा रहेगी। मोबाइल के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। विशेष स्थल और गर्मी से राहत के लिए बड़े कूलर लगाए गए हैं। चिकित्सा सुविधा भी शिविर में उपलब्ध रहेगी। शिविर में पदम सैन मित्तल, गणेश अग्रवाल, पं. संजय त्रिपाठी, मनोज मित्तल, जॉनी मित्तल, चिराग गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, पार्षद बबीता खन्ना, सनी चौधरी, हेतराम शाक्य, गौरव गोयल, राकेश गुप्ता, ऋतिक प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य ने सेवाएं दीं। इनके अलावा चिराग गुप्ता, रविंद्र मलिक, लवली भारद्वाज, अजय वर्मा, राधे श्याम अग्रवाल, मुकेश शर्मा ,सत्येंद्र ,विवेक वाजपेयी, विभोर चौधरी, अजय दीवान, पूजा बंसल, डॉली गुप्ता, सुनीता सैनी, सुनील रिठानी, रक्षित जिंदल, नरेंद्र उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा, पंकज कतीरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें