फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डॉ. अनुपमा वर्मा बोलीं-मां के स्पर्श से नवजातों को मिलती है नई जिंदगी

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय कंगारू मदर केयर डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। उत्तर प्रदेश एनएनएफ के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कम वजन वाले और समय से पहले जन्मे नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में कंगारू मदर केयर (केएमसी) की भूमिका के प्रति माताओं, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कंगारू मदर केयर केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि मां और शिशु के बीच स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर नवजात को मां का स्पर्श और देखभाल मिलना स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। इस अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पोस्ट नेटल वार्ड और मैटरनिटी वार्ड में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नर्सिंग स्टाफ की टीम सुचिता, निशु और उज्ज्वला ने नाटक के माध्यम से कंगारू मदर केयर के लाभों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। माताओं को बताया गया कि केएमसी शिशु के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, स्तनपान को बढ़ावा देने, वजन बढ़ाने और मां-शिशु के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने में सहायक है। कार्यक्रम में डॉ. रवि चौहान, डॉ. सुरूचि, डॉ. आयशा सैफी, डॉ. तूबा कमर सहित लगभग 60 प्रसूता माताएं, 20 नर्सिंग स्टाफ और 20 पीडियाट्रिक रेजिडेंट्स मौजूद रहे। समापन पर डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम नवजात शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें