मेरठ। माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप ने रविवार को होटल क्विविरा में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवरात्रि के गीतों पर महिलाओं ने डांडिया खेला और अलग-अलग समूहों में नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के खेलों में हिस्सा लिया, जिनमें गिलास गेम, वर्ड पजल और लकी ड्रॉ प्रमुख रहे। इसके अलावा समूहों में कई अन्य खेल भी खेले गए। खेलों के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया डांस, मनोरंजक गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजन रहे। पारंपरिक परिधानों में तैयार होकर आईं महिलाओं ने नवरात्रि के गीतों पर डांडिया कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में जयश्री, गुंजन, रति, प्रगति, मंजू, साक्षी, अलका, रचना, आशा और लता सहित कई महिलाओं ने आयोजन की जिम्मेदारियां संभालने में सहयोग दिया। वहीं आशु, सोनाली, राखी, अदिति, विधि, सलोनी, आंचल सहित अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।