फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा, एसएसपी ने दिए निर्देश

दिनांक 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 परीक्षा को लेकर मेरठ जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें