फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी परखी, भीमकुंड घाट पर हुआ मॉकड्रिल

Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 01:23 PM IST

मेरठ के हस्तिनापुर के मनोहरपुर भीमकुंड गंगा घाट पर आगामी मानसून और संभावित बाढ़ आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि और बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण किया गया। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीमों ने मोटरबोट और आधुनिक उपकरणों की सहायता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया। वहीं नाव पलटने की काल्पनिक घटना में डूब रहे लोगों को बचाने, प्राथमिक उपचार देने और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। राहत शिविर में भोजन, आवास, चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं का भी प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल में राजस्व, पुलिस, सिंचाई, अग्निशमन, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनसीसी, एनएसएस और आपदा मित्रों सहित कई विभागों ने भाग लिया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से जनहानि को कम किया जा सकता है तथा इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें