फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे पीड़ित विवेक कुमार निवासी विकास नगर थाना टीपी नगर ने बताया कि वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कार्यरत है। उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से जून 2024 में कंचन नाम की युवती से हुई। युवती ने मिलने के लिए बुलाया। मेरठ के एक मॉल में पहुंची। बहाने से उसने 4.70 लाख रुपये ठग लिए।