अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति हस्तिनापुर द्वारा श्री दादावाड़ी जैन मंदिर प्रांगण में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।