शास्त्रीनगर के सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में सेटबैक के विरोध में रविवार को महिलाओं का धरना लगातार जारी रहा। सेक्टर-2 में महिलाएं 33वें दिन और सेक्टर-3 में 32वें दिन भी धरने पर बैठीं और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। महिलाओं का कहना है कि सेटबैक नियम लागू होने से सैकड़ों परिवार पर संकट मंडरा रहा है, उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। रविवार को दोनों धरना स्थल पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।