फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का तहसील में हंगामा, हटाने की मांग

मेरठ के मवाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में तहसील परिसर में हंगामा किया। महिलाओं ने जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। यह ज्ञापन तहसीलदार निरंकार सिंह और बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव को दिया गया। महिलाओं का कहना है कि वे सभी गरीब परिवारों से हैं और उनके मकानों पर बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इन मीटरों के कारण बिजली के बिल काफी अधिक आ रहे हैं। साथ ही, थोड़ा सा बिल बकाया होने पर भी घरों की बिजली काट दी जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि कई बार उन्हें पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ती है। ऐसे में बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनके घरों से स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में गुलफ्सा, आसमीन, निशा, सलमा, रहीसा, सितारा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें