फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में शाजापुर में महिलाओं का हंगामा, सड़क जाम करने का प्रयास

मेरठ के शाजापुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए मेरठ रोड को जाम करने का भी प्रयास किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली के बिल अत्यधिक आ रहे हैं, जिससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिना सही जानकारी और सहमति के मीटर लगाए गए हैं, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर ही जारी रखने की मांग की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें