विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल ने दिल्ली रोड स्थित गौशाला में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रकल्पों का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, गौसेवा, चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था एवं दीपदान किया गया। मधु, लता टावरी, मीना, संजू, आशा, आशा राठी, खुशबू, रेनू, मेघा, कोमल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।