मेरठ में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में मोहनपुरी क्षेत्र की महिलाओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को आम उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अनावश्यक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।