आवास विकास की नीतियों और सेटबैक कार्रवाई के विरोध में शास्त्रीनगर सेक्टर-3 की महिलाओं ने रविवार को दोपहर के समय जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान नारेबाजी कर रही मीता नाम की महिला की हालत खराब हो गई। वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गईं, तभी अन्य महिलाओं ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।