फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश के साथ चमकती रही बिजली

मेरठ में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अचानक मौसम ने पलटी मार दी। दिन में जहां तेज धूप निकल रही थी, वहीं शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के बाद आसमान पर बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। कुछ ही देर में बारिश होने भी होने लगी। इस दौरान बारिश के कारण शहर का यातायात धीमा हो गया और जगह-जगह जाम के हालात हो गए, वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। वहीं बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग कोई इंतजाम न होने के कारण भीगते हुए घर पहुंचे। दोपहिया वाहन सवार भी भीग गए। मौसम विभाग ने दो दिन तक रह-रहकर ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें