दो-तीन दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार सुबह तेज बिजली की चमक के साथ आंधी और बारिश ने मौसम को बदल दिया। गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी बारिश तो कभी उमेश भरी गर्मी से शहरवासी हलकान हैं। शनिवार का दिन भी गर्म रहा और उमस के चलते लोग परेशान रहे। लेकिन रविवार की सुबह सवेरे ही बिजली की तेज चमक के साथ मौसम बदल गया। तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिन में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।