फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आवास विकास की कार्रवाई के बीच व्यापारी की बिगड़ी तबीयत, अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ई-रिक्शा से ले गए परिजन

मेरठ के शास्त्री नगर क्षेत्र में आवास एवं विकास परिषद की चल रही ध्वस्तीकरण और सेट बैक कार्रवाई के दौरान सोमवार को एक व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि कार्रवाई से परेशान व्यापारी की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद उसकी हालत अचानक खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान व्यापारी और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान व्यापारी की तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे संभाला। बाद में परिजन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर उपचार के लिए वहां से ले गए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और कार्रवाई आगे जारी रही। गौरतलब है कि शास्त्री नगर और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सेट बैक और अवैध निर्माणों को लेकर आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसका कई स्थानों पर विरोध भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें