मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आरएएफ, आरआरएफ और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शोभित यूनिवर्सिटी परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड कर चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे, जहां वह शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही कांवड़ मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।