मेरठ। कई जिलों में 'आई लव मौहम्मद' के पोस्टर लगने के बाद मेरठ पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मेरठ में कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करे, इसकी सख्ती से निगरानी की जा रही है। एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। इसके साथ ही बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की पैनी नज़र है। दो टीमें लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है, जो कुछ भी असामाजिक पाए जाने पर आलाधिकारियों से संपर्क करेगी।