फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला में लावड़ रोड पर कुंबल कर कन्फेक्शनरी में हजारों की चोरी

मेरठ में दौराला के लावड़ रोड पर सोमवार देर रात चोरों ने पनवाड़ी निवासी अभिषेक की कन्फेक्शनरी की दुकान में कुंबल कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। मगंलवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। अभिषेक ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को देर रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में चोरों ने साइड की दीवार में कुंबल कर लिया और दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने गल्ले में रखी 10 से 12 हजार की नकदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें