हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज पूरा मेरठ बंद है। बंद का कोई खास असर रोडवेज पर नहीं दिखाई दे रहा है हालांकि यहां के अधिकारी और कर्मचारियों का मानना है कि शाम तक लगभग 10 परसेंट का असर जरूर देखने को मिलेगा। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक भैंसाली रोडवेज और मेरठ डिपो की बसों में यात्रियों की काफी संख्या देखने को मिली। भैंसाली रोडवेज अड्डा पूरी तरह खुला हुआ है अधिकारी और कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। अधिकारी को कहना है कि भैंसाली रोडवेज से दिल्ली नोएडा गाजियाबाद बागपत बड़ोत उत्तरांचल के लिए बसों का संचालन किया जाता है इसलिए यहां पर बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी है।