मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के बेटे अंकित त्यागी, डॉ. आशुतोष पूनिया और महेश कुमार की मौत के बाद मंगलवार सुबह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद अंकित त्यागी का शव जब कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव उनके आवास पहुंचा तो पत्नी, मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।