फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मनुष्य को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है भागवत कथा

शीश का दानी ट्रस्ट द्वारा रविवार शाम के समय नेहरू नगर गली नंबर-2 में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा व्यास आचार्य ब्रजकिशोर तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर प्रशांत गोयल, सुशील गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, राधा, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें