मेरठ सर्विलांस सेल ने गुम हुए 122 मोबाइल को बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये है। पीड़ितो को एसपी सिटी ने मोबाइल सौंपे है। एसएसपी विपिन ताडा ने गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के निर्देश सर्विलांस टीम को दिए थे। जिसके बाद टीम ने सर्विलांस का सहारा लेकर 122 मोबाइल बरामद किए गए है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में सब को मोबाइल सौंपे।