मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। मेरठ कॉलेज के छात्र नेता शुभम मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में भवन निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए नियुक्त मनीष मिश्रा को इंचार्ज पद से हटाने की मांग की। साथ ही परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित मानचित्र और अन्य दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान शुभम मलिक, मनीष बालियान, गौरव, यश पंडित, अमित मलिक, गौरव मलिक, लविश और शिवम सहित कई छात्र मौजूद रहे।