फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने मवाना थाने में मिशन शक्ति कार्यालय का किया निरीक्षण

मेरठ के मवाना में राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने थाना मवाना पहुंचकर मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण किया, वहां उपस्थिति महिलाओं,युवतियों को मिशन शक्ति हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी,हिमानी अग्रवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं व युवतियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 181,1090 जारी किया है महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध की जानकारी के लिए पीड़ित महिलाएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं,इसके अलावा साइबर फ्रोड, महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर प्रभारी खुशबू शर्मा ने कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री राहत कोष योजना,मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जनपद मिशन शक्ति प्रभारी प्रतिभा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी थाना मवाना रेणु सिंह,उप निरीक्षक नीतू गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें