फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल: कार खींचकर किया प्रदर्शन, मैलोडी टॉफी बांटकर कसा तंज, 'मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ'

समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई, बिजली की दरों में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल, सीएनजी व रसोई गैस के आसमान छूते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ईंधन की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने एक कार को रस्सियों से खींचकर कलक्ट्रेट तक पहुंचाया। इस सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि महंगाई ने आम जनता का जीवन और सफर दोनों बेहद कठिन बना दिए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को मैलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया और "मैलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ" का नारा लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने किया। उनके साथ हिमांशु मुकेश सिद्धार्थ, निरंजन सिंह, रजत शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, शशिकांत गौतम, धर्मेंद्र चपराना आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें